@बालोद//पीयूष कुमार।।
ग्राम पंचायत बेलमांड क्षेत्र अंतर्गत सर्वसाधारण की जानकारी के लिए यह सूचना प्रकाशित किया जाता है ,की ग्राम पंचायत की सहमति दिनांक 19 /03/2021 को प्रस्ताव क्रमांक 07. के अनुसार सप्ताहिक आम बाजार की नीलामी दिनांक 24/03/ 2021 को ग्राम पंचायत कार्यालय में दोपहर 1:00 बजे से निर्धारित नियम व शर्तों के अधीन किया जाना है। अतः इच्छुक व्यक्ति उक्त बाजार नीलामी हेतु बोली राशि जमा कर सकते हैं। पंचायत के द्वारा नियम एवं शर्तें बनाया गया है:
1. उक्त सप्ताहिक बाजार नीलामी की अवधि 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक होगी।
2. बकायादारों को बोली लगाने का अधिकार नहीं है।
3. बोली लगाने से पहले आधार कार्ड ,पैन कार्ड एवं स्थाई पता की फोटो कॉपी पंचायत में जमा करनी होगी।
4. बोली लगाने के पहले अमानत राशि 5000 जमा करनी होगी।
5. बाजार वसूली दर पंचायत के द्वारा निर्धारित दर पर किया जाना है अगर उससे अधिक राशि वसूली करने पर उनका नीलामी स्वनिरस्त हो जाएगा।
5.बाजार परिषद की साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था संबंधित के द्वारा किया जाएगा।
इस तरह से पंचायत के द्वारा पांच नियम एवं शर्तें बनाया गया है जिनका पालन संबंधित के द्वारा किया जाना है।