छत्तीसगढ़ में हुई मानवता को शर्मसार करनें वाली घटना... यहाँ 70 वर्षीय महिला से ऐसे किया गया बलात्कार...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

छत्तीसगढ़ में हुई मानवता को शर्मसार करनें वाली घटना... यहाँ 70 वर्षीय महिला से ऐसे किया गया बलात्कार...

@जगदलपुर//सीएनबी लाईव।। 

शहर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। जहां एक युवक ने अपनी उम्र से दोगुने उम्र की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CSP हेमसागर सिदार ने बताया कि धरमपुरा में स्थित कालीपुर के अटल आवास में रहने वाली 70 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला अक्सर अपने पड़ोस में रहने वाले सुनील राव की 6 वर्षीया बेटी के साथ खेलने के लिए घर आती – जाती रहती थी। रोज की तरह कल भी वह सुनील के घर पहुंची। इस दौरान घर में सुनील के अलावा और कोई नही था। मौके का फायदा उठाते हुए सुनील जबरन बुजुर्ग महिला को कमरे ले जाकर उसके साथ अनाचार किया।


इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना से दुखी पीड़िता ने कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही पुलिस भी आरोपी की पतासाजी में जुट गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भाटागुड़ा में छुपा बैठा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने 12 घण्टों के भीतर ही आरोपी सुनील राव (35) को भाटागुड़ा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

To Top