@बलरामपुर//कमल चंद साहू।।
वन मंडल अधिकारी ने कहा तत्काल प्रारंभ कराया जाएगा नगरवन का अधूरा पड़ा कार्य….
डीएमएफ मद से दिया गया था एक करोड़ रुपए से ऊपर की राशि…
वाड्रफनगर :- बलरामपुर जिले के नगर पंचायत वाड्रफनगर अंतर्गत बनने वाले नगर वन का बंदरबांट ऐसा हुआ कि लगभग 3 सालों से बन रहा यह नगर वन आज तक अधूरा पड़ा हुआ है। लगभग एक करोड़ से ऊपर की राशि डीएमएस मदद से जारी कर दिया गया है।और लगभग 61 का खर्च भी वन विभाग के द्वारा कर दिया गया। लेकिन आज तक जितने भी निर्माण कार्य यहां कराए गए हैं।वह अधूरा पड़ा है और धीरे धीरे सारे निर्माण कार्य टूट रहे हैं। शासन की राशि का दुरुपयोग अगर देखना हो तो वाड्रफनगर नगर वन में देखा जा सकता है।आपको बता दें कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के हाथों इस नगर वन का शिलान्यास किया गया था। वही नगरी क्षेत्र में निवासरत लोगों के लिए बहुत ही सुंदर सुसज्जित नगरवन तैयार किया जाना था।ताकि लोग यहां सुबह शाम आकर घूम सकें और प्राकृतिक सौंदर्य देख सकें,लेकिन आज 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी इसे पूर्ण नहीं किया जा सका है।
इस संबंध में हमने वन मंडल अधिकारी लक्ष्मण से बात की तो उन्होंने कहा कि लगभग एक करोड़ रुपए की राशि डीएमफ मद से हमें प्राप्त हुई थी।और 61 लाख रुपए का खर्च किया जा चुका है।वही किस कारण से इस काम को अब तक रोका गया है इसकी जानकारी हम वन परीक्षेत्र अधिकारी से पूछते हैं।और तत्काल कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।