घर में घुसकर की 32 वर्षीय महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से काटा....

घर में घुसकर की 32 वर्षीय महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से काटा....

@रायपुर//सीएनबी लाईव।। 

प्रदेश में बदमाशों की हिम्मत दिनों दिन बढ़ते ही जा रही है। अब अपने घर पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं रह पा रही है। दरअसल तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसी में शादीशुदा महिला के घर में घुसकर छेड़खानी की गई। इसका विरोध करने पर आरोपित ने महिला पर धारदार हथियार से वार कर दिया।

दो बच्चों की माँ से घर में घुसकर की छेड़खानी

यह घटना तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसी की है, जहां 32 वर्षीय शादीशुदा व दो बच्चों की माता से घर में घुसकर अज्ञात आरोपित ने पहले छेड़खानी की। महिला ने विरोध करने पर आक्रोशित होकर सिरफिरे अज्ञात आरोपित ने महिला पर चाकू से वार कर दिया।

गंभीर अवस्था में अस्पताल में कराया गया भर्ती

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ छेड़खानी सहित हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू कर दी है। घटना के बाद घायल महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया है।

To Top