पहले 17 वर्ष की भांजी को कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर पिलाई... फिर सगे मामा ने कई बार किया बलात्कार, अंत में...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

पहले 17 वर्ष की भांजी को कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर पिलाई... फिर सगे मामा ने कई बार किया बलात्कार, अंत में...

@लुधियाना//सीएनबी लाईव।।  

पंजाब में एक 17 वर्षीय लड़की के साथ उसके 43 साल के मामा ने कथित तौर पर रेप किया। इस घटना के बाद लड़की ने खुद को मारने की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि उसके मामा ने कई मौके पर उसके साथ रेप किया।एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि 10 वीं कक्षा की छात्रा, किशोर, पंजाब के जालंधर में अपने नाना-नानी के साथ रहती थी। आरोपी लड़की की मां का भाई है। पिछले साल मई में लड़की को उसके माता-पिता अपने साथ लुधियाना वापस घर ले गए थे क्योंकि महामारी की वजह से स्कूल बंद थे।

अगस्त के महीने में आरोपी लुधियाना आया था। इस दौरान जब लड़की के माता-पिता घर से बाहर गए थे तब उसने कथित तौर पर लड़की को नशे की दवा मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया था।

जब नाबालिग लड़की को होश आया, तो उसे पता चला कि उसके साथ बलात्कार हुआ है। उसने आरोपी का विरोध किया, जिसके बाद उसने फिर से उसका यौन उत्पीड़न किया और अपने मोबाइल फोन पर उसकी अश्लील तस्वीरें भी क्लिक कीं। यही नहीं आरोपी ने किसी को भी इस घटना की जानकारी देने से मना करते हुए धमकी दी।

लड़की ने आगे कहा कि सितंबर 2020 एक बार फिर से वह लड़की के घर आया और उसने बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया। नवंबर 2020 में जब वह किताबें खरीदने जा रही थीं, तब आरोपी उसे अपने साथ एक अज्ञात स्थान पर ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। इस साल फरवरी में भी आरोपी ने पीड़िता का रेप किया।

To Top
ADVERTISEMENT