छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 05 लोगों का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी... पढ़िए कब हुई दिल दहला देने वाली घटना...

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 05 लोगों का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी... पढ़िए कब हुई दिल दहला देने वाली घटना...

@दुर्ग//सीएनबी लाईव।। 

दुर्ग जिले एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला दुर्ग जिले के पाटन के बठेना का है। डॉग स्क्वॉयड और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बता दें पिता-पुत्र की लाश फंदे पर लटकी मिली है। पत्नी और दो बच्चों की जली हुई लाश पैरावट में मिली है।

जानकारी के मुताबिक पाटन के बठेना में तीन लोगों के शव जली हुई हालत में मिली है। वहीं 2 की लाश फांसी पर लटकी मिली है। एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के मुताबिक पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना निवासी राम बृज गायकवाड़ पिता रंगु राम 55 वर्ष एवं उसके पुत्र संजू गायकवाड़ एक ही रस्सी में झूलते मिला। मौके पर उनकी पत्नी जानकी बाई और दोनो पुत्री ज्योति गायकवाड़ एवं दुर्गा गायकवाड़ के नही होने पर जो लाश पैरावट में है उसे उसकी पत्नी और दोनो बेटियों की होने की अंदेशा जताई जा रही है।

पैरावट में जो लाश है उसे तार से बांधा गया है। पुलिस को आशंका है कि पत्नी व दोनों बेटियों की पहले हत्या हुई और बाद में पिता पुत्र ने फांसी लगाई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

To Top