इस बैंक (Bank) के ग्राहकों के लिए आई बड़ी खबर... आरबीआई (RBI) नें कहा 06 महीनों तक नहीं निकाल पाएंगे पैसे...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

इस बैंक (Bank) के ग्राहकों के लिए आई बड़ी खबर... आरबीआई (RBI) नें कहा 06 महीनों तक नहीं निकाल पाएंगे पैसे...

@नई दिल्ली//सीएनबी लाईव।। 

बैंक भारतीय रिजर्व बैंक ने एक और को-ऑपरेटिव सेक्टर की बैंक पर बैन लगाया है. दरअसल, नाशिक की इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (Independence Co-operative Bank Limited) पर RBI की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है. पीटीआई के मुताबिक बैंक की आर्थिक स्थिति नाजुक होने के कारण RBI की ओर से एहतियात के रूप में ये कार्रवाई की गई है. आरबीआई की ओर से बैन के बाद अब बैंक के खाताधारकों को पैसे निकालने की अनुमति नहीं होगी. यानी खाताधारक पैसे नहीं निकाल पाएंगे. ऑपरेटिव बैंक के करीबन 99.88 प्रतिशत खाताधारक डिपॉजिट इंश्योरंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन के बीमा सुरक्षा के लिए पात्र हैं.

इस बीमा सुरक्षा योजना में बैंक खाताधारक को 5 लाख तक के जमा पर बीमा सुरक्षा प्रदान की जाती है. लेकिन RBI की ओर से इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक पर 6 महीनों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है. यह आदेश 10 फरवरी से ही लागू हो गया है. बैंक पर प्रतिबंध के बारे में आरबीआई ने आदेश जारी किया है. जिसमें इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक की वर्तमान स्थिति को देखते हुए बैंक के खाताधारकों को बचत या चालू खाते में पैसे जमा करने और निकालने की अनुमति नहीं होगी.

इसके साथ ही कुछ नियम और शर्तों के तहत खाताधारक कर्ज लौटा सकते हैं ऐसा आरबीआई ने अपने आदेश में कहा है. बैंक के अधिकारियों को भी नये निवेश करने, बड़ी रकम अदा करने और कर्ज मंजूर करने का अधिकार नहीं होगा. ये भी आरबीआई ने स्पष्ट किया है. आरबीआई ने साफ कहा है कि जब तक बैंक की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होता तब तक ये प्रतिबंध जारी रहेंगे

To Top