Balod : यूनिसेफ ब्लू ब्रिगेड के स्वयं सेवकों का पल्स पोलियो अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका...

Balod : यूनिसेफ ब्लू ब्रिगेड के स्वयं सेवकों का पल्स पोलियो अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका...

@बालोद//सीएनबी लाईव।।
शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय गुण्डरदेही - जिला बालोद के वरिष्ठ स्वयं सेवकों ने 31 जनवरी 2021 रविवार को ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पंचायत टिकरी व दस गाँव में पल्स पोलियो अभियान दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार 0-5 वर्ष तक के हर बच्चे को हर बार पोलियो की खुराक पिलाई अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - श्रीमति- ललिता साहू, गायत्री देवांगन, एवं मितानिन - श्रीमति- परमिला जोशी, सरस्वती मार्कण्डे, जयंती मंडले, मोंगरा देशमुख, तथा कोटवार - अशोक मानिकपुरी के साथ मिलकर सुबह से शाम तक 105 बच्चों से अधिक को दो बूंद पोलियो को पिलाकर भविष्य के बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।
               
शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय गुण्डरदेही के कार्यक्रम अधिकारी- डॉ. अभिषेक पटेल जी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ! 
वरिष्ठ स्वयंसेवक - अमर दास (भूतपूर्व छात्र), डोमेन्द्र पिपरिया, रामेश्वर, भूपेश कुमार, कुलदीप, केवलचंद, जयश्री, मीरा सिन्हा,संदीप कुमार, लक्ष्मी चंद्राकर, चंचल, मीथलेश, राधिका, पूनम, कुलेश्वर, रेखलाल साहू, निखिल जोशी, खेमराज साहू, धर्मेन्द्र बंजारे ने अपना अमूल्य समय दिया।
To Top