छत्तीसगढ़ समेत देश के कई अन्य राज्यों में पसरा कोरोना का कहर... यहां फिर से स्कूल-कॉलेज 28 फरवरी तक हुए बंद...

छत्तीसगढ़ समेत देश के कई अन्य राज्यों में पसरा कोरोना का कहर... यहां फिर से स्कूल-कॉलेज 28 फरवरी तक हुए बंद...

@रायपुर//सीएनबी लाईव।। 

देश में एक बार फिर कोरोना का कहर जारी हो गया है। सबसे अधिक महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पुडुचेरी, त्रिपुरा और चंडीगढ़ में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। केरल में बीते तीन दिनों से हालात में सुधार नहीं हो रहा है।

स्कूल-कॉलेज भी 28 फरवरी तक बंद :

इसे लेकर महाराष्ट्र गर्वमेंट ने एक बार फिर से प्रदेश के कई शहरों में सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। पुणे जिला प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। यहां रात 11 से सुबह 6 बजे तक लोगों को घरों से निकलने पर रोक लग गई है। केवल इमरजेंसी में निकलने की अनुमति होगी। स्कूल-कॉलेज भी 28 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं। पुणे के बाद अब नागपुर, अमरावती, यतवामल और मुंबई में भी नाइट कर्फ्यू लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश  के मिनिस्टर विजय वेड्‌डेटीवार ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आज सीएम से बैठक में इस पर फैसला हो जाएगा।

To Top