दर्दनाक मौत : लाश की हालत ऐसी जिसे पहचानने में लगे पूरे 13 दिन... ऐसे हुई पहचान... पढ़िए पूरा मामला...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

दर्दनाक मौत : लाश की हालत ऐसी जिसे पहचानने में लगे पूरे 13 दिन... ऐसे हुई पहचान... पढ़िए पूरा मामला...


@रायपुर//सीएनबी लाईव।।

13 दिन पहले रायपुर शहर के विधानसभा थाना इलाके में जिस व्यक्ति की लाश मिली थी, अब उसकी पहचान पुलिस ने कर ली है। दरअसल युवक का चेहरा पूरी तरह से खराब हो चुका था। इस वजह से उसकी पहचान होने में काफी देर लगी। हालांकि अब तक पुलिस को यह पता नहीं चल सका है कि युवक की मौत कैसे हुई, क्या किसी ने इसकी हत्या की, इन सवालों के जवाब अब तक पुलिस के पास नहीं है।

टैटू से हुई पहचान
पुलिस ने गुम हो चुके लोगों की छानबीन के सिलसिले में एक CCTNS योजना शुरू की है। इसके तहत ऑनलाइन उन लोगों का डाटा अवेलेबल होता है जो लोग गुम हैं या जिनकी अज्ञात तौर पर शव मिले हैं। विधानसभा पुलिस ने लाश मिलने की जानकारी CCTNS पर अपलोड की। माना थाना और विधानसभा थाने के कान्स्टेबल ने इसकी बारीकी से जांच की। पता चला कि देवेंद्र नगर थाने में 11 फरवरी को एक केस रजिस्टर हुआ था। इसमें जानकारी दी गई थी कि कुबेर साहू नाम का युवक लापता है। वो जागृति नगर इलाके का रहने वाला था।

इसी युवक की लाश मिली थी। कुबेर साहू नाम का ये युवक अपने घर जाने के लिए निकला था। लेकिन रास्ते में इसकी मौत हो गई।


कुबेर साहू के हाथ पर बने टैटू और लाश के हाथ पर मिले टैटू का मिलान करने पर उसकी पहचान हो सकी। अब आरक्षक सुरेंद्र कुमार निषाद और दुष्यंत बांधे को पुलिस महानिदेशक आरके विज ने इनाम देने की घोषणा भी की है। युवक की लाश विधानसभा थाना इलाके चैतन्य ग्रीन कॉलोनी के पिछले हिस्से में 12 फरवरी को मिली थी। इसके दाहिने हाथ में कड़ा, मां और K शब्द का टैटू था। शरीर पर ब्लू टी शर्ट और प्लेन पैंट थी। शव के आस-पास की जांच में कोई मोबाइल फोन, परिचय पत्र वगैरह भी नहीं मिला था। अब तक की जांच में ये बात पता चली है कि युवक के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया है।

To Top