Sarguja : सरगुजा में सरपंच ने किया 63 लाख की योजनाओं का कागजी निर्माण... सच्चाई जान हिल गए हैं लोग...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Sarguja : सरगुजा में सरपंच ने किया 63 लाख की योजनाओं का कागजी निर्माण... सच्चाई जान हिल गए हैं लोग...

@बलरामपुर//सीएनबी लाईव।। 
जिले के बलंगी पुलिस ने 63 लाख के गबन के आरोपी महिला सरपंच को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला सरपंच के खिलाफ 17 जुलाई 2020 को जनपद पंचायत वाड्रफनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया था। इसमें पंचायत सचिव सीमा जायसवाल व उसके पति के खिलाफ भी गबन का मामला दर्ज किया गया था। बलंगी पुलिस की टीम ने इस मामले में पंचायत सचिव सीमा जायसवाल व उसके पति को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया था, लेकिन महिला सरपंच फरार चल रही थी। आज मुखबीर से सूचना मिलने के बाद बलंगी पुलिस की टीम ने महिला सरपंच को उसके रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की और अब उसे जेल भेजने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला सरपंच का नाम मीना है और इसने पंचायत सचिव के साथ मिलकर साल 2017-18 में पंचायत में आने वाले शौचालय की राशि व अन्य निर्माण कार्यों को कागजों में दिखा दिया था और 63 लाख रुपए डकार गई थी। इस मामले में जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर जांच टीम बनी थी और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ गबन का मामला दर्ज किया गया, तब से आरोपी फरार चल रहे थे और अब इसकी मुख्य आरोपी सरपंच मीना भी गिरफ्तार कर ली गई है।
To Top