PM किसान सम्मान निधि स्कीम में इन 5 बदलावों को जानना आपके लिए है बेहद जरूरी... किसानों के बहुत ही जरुरी...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

PM किसान सम्मान निधि स्कीम में इन 5 बदलावों को जानना आपके लिए है बेहद जरूरी... किसानों के बहुत ही जरुरी...

@नई दिल्ली//सीएनबी लाईव।।
PM किसान सम्मान निधि Scheme  से अब तक 11.50 करोड़ किसान जुड़ चुके हैं। इस योजना के तहत मोदी सरकार एक दिसंबर 2018 से किसानों के खाते में 2000-2000 की 7 किस्त डाल चुकी है। बता दें  24 फरवरी 2019 को शुरू हुई PM  किसान योजना ही प्रभावित हो गई थी। इस के योजना शुरू होने के बाद से ही इसमें कई बदलाव किए जा चुके हैं। जैसे आधार कार्ड  की अनिवार्यता, जोत सीमा का खत्म होना, खुद Registration करना आदि। आइए जानें योजना शुरू होने से अब तक हुए महत्वपूर्ण बदलाव के बारे में..

किसान क्रेडिट कार्ड और मानधन योजना का लाभ :

PM  किसान Scheme से अब किसान KCC को भी जोड़ दिया गया है। PM  किसान के लाभार्थियों के लिए केसीसी बनवाना आसान हो गया है।  kcc  पर 4 फीसदी पर 3 लाख रुपये तक किसानों को लोन मिलता है। वहीं  PM -किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे किसान को PM  किसान मानधन योजना के लिए कोई दस्तावेज नहीं देना होगा। इस योजना के तहत किसान PM-किसान Scheme  से प्राप्‍त लाभ में से सीधे ही अंशदान करने का विकल्‍प चुन सकते हैं।


आधार कार्ड अनिवार्य :

अगर आप PM  किसान सम्मान निधि Scheme  का फायदा उठाने की सोच रहे हैं तो सबसे जरूरी आपका आधार है। बिना आधार के आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते। सरकार ने लाभार्थियों के लिए आधार अनिवार्य कर दिया है।

जोत की सीमा खत्म :

योजना की शुरुआत में केवल उन किसानों को इसका पात्र माना गया, जिनके पास कृषि योग्य खेती 2 हेक्टेयर या 5 एकड़ थी। अब मोदी सरकार ने यह बाध्यता खत्म कर दी है ताकि इसका लाभ 14.5 करोड़ किसानों को मिल सके।

खुद रजिस्ट्रेशन की सुविधा :

पीएम किसान योजना का लाभ अधिक से अधकि किसानों तक पहुंचे, इसके लिए मोदी सरकार ने लेखपाल, कानूनगो और कृषि अधिकारी के चक्कर लागाने की बाध्यता ही खत्म कर दी। अब किसान अपना रजिस्ट्रेशन खुद कर सकते हैं वो भी घर बैठे। अगर आपके पास खतौनी,  आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर है तो  pmkisan.nic.in  पर फामर्स कॉर्नर में जाकर खुद अपना रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेटस जानने की सुविधा :

सरकार ने एक और बड़ा बदलाव किया कि आप रजिस्ट्रेशन के बाद अपना स्टेटस खुद चेक कर सकते हैं। जैसे आपके आवेदन की क्या स्थिति है, आपके Bank account में कितनी किस्त आ चुकी है आदि। अब PM किसान पोर्टल पर जाकर कोई भी किसान अपना आधार नंबर, मोबाइल या Bank account नंबर दर्ज कर स्टेटस की जानकारी ले सकता है

To Top