Murder : पहले बाइक से मारी ठोकर, फिर डेयरी कर्मचारी को चाकू मार उतरा मौत के घाट...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Murder : पहले बाइक से मारी ठोकर, फिर डेयरी कर्मचारी को चाकू मार उतरा मौत के घाट...

@रायपुर//सीएनबी लाईव।।
राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामूली सी बात को लेकर गुड़ों  ने चाकू चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। खम्हारडीह क्षेत्र में फिर से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। दरअसल कचना में मामूली विवाद में नशे में धुत दो युवकों ने धारधार हथियार से डेयरी कर्मचारी पर हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रुप से घायल कर्मी को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। खम्हारडीह थाना पुलिस (Police) ने बताया घायल युवक हिमांशु साहू अपने साथियों के साथ कचना में खड़ा था, तभी वहां पर बाइक सवार आरोपित जितेंद्र साहू समेत दो युवकों ने उसकी बाइक को ठोकर मार दी। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई।

इसके बाद डेयरी कर्मचारी हिमांशु अपने डेयरी चला गया। तब दोनों आरोपित पीछा करते हुए डेयरी पहुंच गए और वहां उन्होंने धारधार हथियार से हिमांशु साहू पर हमला कर दिया। हमले के बाद सभी फरार हो गए। घायल युवक हिमांशु साहू को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिमांशु के घर वालों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

मोहल्ले वालों का आरोप है कि कचना और खम्हारडीह में कई जगह अवैध शराब की बिक्री और रेलवे पटरी के पास सट्टा खिलाया जाता है। इसके कारण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इधर खम्हारडीह थाना पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
To Top
ADVERTISEMENT