Chhattisgarh : 02 साल पहले दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला और बच्चे की हत्या करनें वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार...

Chhattisgarh : 02 साल पहले दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला और बच्चे की हत्या करनें वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार...

@रायपुर//सीएनबी लाईव।।
राजधानी में एक और हत्या की घटना हुई है। इस बार शहर में दोहरे कत्ल कारण बन सकते हैं। हालांकि रायपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना के कुछ घंटे बाद ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने महिला और उसके मासूम बच्ची दोनों की हत्या कर दी थी। घटना राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र की है। शक है कि आरोपी ने महिला से बदला लेने के लिए इस तरह के घटना को अंजाम दिया है। पुछताछ में ये बातें सामने आई है कि महिला ने दो साल पहले आरोपी पर रेप का आरोप लगाया था। मृतिका की पहचान 20 साल रोमा यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के कृषि मेला मैदान के पीछे अब से कुछ देर पहले ही मैदान में एक महिला और उसकी बच्ची का शव देखा गया है, जिसकी सूचना तेलीबांधा थाने में दी गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। शव को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे आरोपी ने पहले महिला से विवाद किया उसके बाद चाकू से गला रेतकर उसकी मर्डर कर दी।

महिला की मर्डर के बाद आरोपी ने मासूम बच्ची को रेलवे ट्रेक में फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आने के बाद बच्ची के दो टुकड़े हो गए। पुलिस ने महिला और बच्चे का शव बरामद कर लिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बहरहाल, खबर लिखे जाने तक के मृतिका महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

To Top