बतौली में हुआ रूह कंपा देना वाला एक्सीडेंट... दुर्घटना के बाद धड़ से अलग हुआ गर्दन...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

बतौली में हुआ रूह कंपा देना वाला एक्सीडेंट... दुर्घटना के बाद धड़ से अलग हुआ गर्दन...

@अंबिकापुर//सीएनबी लाईव।। 
बतौली थाना क्षेत्र में एनएच-43 पर भयानक एक्सीडेंट हुआ है। हादसे में 2 युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि एक अन्य घायल होने के बाद बेहोश हो गया। सूचना पर मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची हुई है। एनएच-43 खून से लाल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक़ घटना लगभग 9:30 बजे बतौली से एक किलोमीटर पहले चिरगामोड़ के समीप एनएच-43 पर हुआ। कहा जा रहा है कि बाइक सवार युवक हाइवा से टकराने के बाद हादसे का शिकार हुए।

घटना में बाइक में सवार ब्रम्हदेव तिर्की आत्मज साय (22वर्ष) निवासी गहिला, राम साय लकड़ा आत्मज मोहर लाल लकड़ा (20 वर्ष) निवासी गहिला की मौके पर ही मौत हो गयी। इनमें से एक युवक का गर्दन धड़ से अलग हो गया है। जबकि सुनील लत आत्मज नेत राम लकड़ा (20 वर्ष) निवासी गहिला घायल होने के बाद बेहोश है।

फ़िलहाल सूचना पर बतौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है। घटना की जांच कर रही है।

To Top
ADVERTISEMENT