मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 3 जनवरी को बिलासपुर प्रवास के दौरान 428 करोड़ रुपए के कामों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। राज्य के सीएम 3 जनवरी को शहर में रहेंगे। इस दौरान 18 विभागों के 216 कार्यों 318.81 करोड़ रुपए का भूमिपूजन किया जाएगा। इसी तरह 109.19 करोड़ रुपए के कामों का लोकार्पण होगा। इन प्रमुख कामों में सरकंडा फोरलेन,अरपा बैराज का भूमिपूजन शामिल है। इनमें पीडब्ल्यूडिवीजन वन के 16 कामों का 45.38 करोड़ रुपए की राशि से भूमिपूजन होगा। 8.69 करोड़ रुपए के 2 कामों का लोकार्पण होगा। इसी तरह पीडब्ल्यूडी डिवीजन दो में भी 37.02 करोड़ रुपए के 13 कामों का भूमिपूजन और 2 कार्यों का लोकार्पण होगा। विभागों में सबसे अधिक 50 कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के हैँ जो 5.56 करोड़ रुपए राशि के हैं। इसी तरह सबसे अधिक 13.33 करोड़ रुपए के 11 लोकार्पण स्मार्ट सिटी बिलासपुर के होंगे। लोकस्वाथ्य यांत्रिकी विभाग , प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जल संसाधन संभाग खारंग, कोटा और पेंड्रा के काम शामिल हैं। इसके अलावा जनपद पंचायत कोटा, बिल्हा, मस्तूरी,तखतपुर , आदिवासी विकास विभाग और छत्तीसगढ़ मेडिकल कार्पोरेशन के काम शामिल हैं।
3 को सीएम के साथ आएंगे कृषि मंत्री चौबे
3 जनवरी को रायगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे भी बिलासपुर आएंगे। वे पूरे दिन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री के साथ शामिल होंगे। इसके बाद 4.20 बजे रायपुर रवाना हो जाएंगे।