छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल में प्रवेश की अंतिम तिथि अब 31 जनवरी 2021 तक बढ़ी...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल में प्रवेश की अंतिम तिथि अब 31 जनवरी 2021 तक बढ़ी...

@रायपुर//सीएनबी लाईव।।
छतीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा मुख्य व अवसर परीक्षा 2021 में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। प्रवेश की अंतिम तिथि अब 31 जनवरी 2021 निर्धारित की गई है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित मुख्य व अवसर परीक्षा 2021 में शामिल होने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2021 तक निर्धारित की गई थी जिसे अब आगे बढ़ाकर सामान्य शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक निर्धारित की जाती है। छात्र प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने समीपस्थ अध्ययन केंद्र में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
To Top
ADVERTISEMENT