एस ई सी एल भटगांव के समाज सेवी संस्था सुहानी महिला मंडल लंबे अरसे से क्षेत्र के गरीब निर्धन परिवार के लिए काम करते आ रही है ,,ऐसे में चाहे वह करोना काल का दौर हो या फिर आम लोगों की मदद,, हर समय सुहानी महिला मंडल की महिला सदस्य लोगों की मदद के लिए आगे खड़े रहते हैं,, ऐसे में इस बार भी जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए सुहानी महिला मंडल के महिला सदस्यों के द्वारा आसपास क्षेत्र के निर्धन गरीब परिवारों को ठंड से बचने के लिए शॉल का वितरण किया ,तो साथ ही कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस के नियमों के पालन की जानकारी भी दिए इस कार्यक्रम में बंसीपुर सरपंच सहित सुहानी महिला मंडल, उपाध्यक्षा श्रीमती संगीता सिंह, श्रीमती देवी गुप्ता, श्रीमती संगीता सिन्हा,श्रीमती गौरी तरफदार, श्रीमती अनीता सिंह , श्रीमती संजीव सिंह,श्रीमती पाली पाल ,श्रीमती रूपा कुमार, श्रीमती रेखा अमर एवम् अन्य सदस्य, पर्सनल मैनेजर डी. टंडन , श्री आर के सिंह , ग्रामीण उपस्तिथ रहे श्रीमती संगीता सिन्हा इस कार्यक्रम की आयोजिका रही।
SECL भटगांव की समाजसेवी संस्था सुहानी महिला मंडल ने बंसीपुर में किया गरम शॉल व मिठाईयों का वितरित...
December 29, 2020
सूरजपुर जिले के एस ई सी एल भटगांव की समाजसेवी संस्था सुहानी महिला मंडल ने ग्रामपंचायत बंसीपुर क्षेत्र के गरीब परिवारों को गरम शॉल व मिठाई के डब्बे वितरित किए,,,दरअसल एस ई सी एल जरही भटगांव क्षेत्र में लंबे अरसे से समाजसेवी संस्था सुहानी महिला मंडल सक्रिय रूप से काम कर रही है,,,जहा आज कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्र में बढ़ते ठंड के मद्देनजर आसपास के गांव के परिवारों को निशुल्क शॉल मीठा वितरित किए ,,वही सुहानी महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू झा ने गरीब महिलाओं की हर सम्भव मदद के लिए तत्पर रहने का ग्रामीणों को भरोसा भी जताया।
Share to other apps