किसानों की मदद करने कांग्रेस बनाएगी समिति, धान खरीदी की निगरानी करेंगे

किसानों की मदद करने कांग्रेस बनाएगी समिति, धान खरीदी की निगरानी करेंगे

Avinash

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी एक दिसंबर से शुरू हो चुकी है। खरीदी की निगरानी के लिए कांग्रेस की ओर से समिति का गठन किया जाएगा। इसके लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। प्रभारी अपने स्तर पर सदस्यों की नियुक्ति कर खरीदी केन्द्र में निगरानी रखेंगे। वहीं किसानों को धान बेचने में मदद करेंगे ताकि आसानी के साथ धान बेच सकें।

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने बताया कि ब्लॉकवार खरीदी केंद्रों की निगरानी समिति बनाने समन्वय स्थापित करने के लिए जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार देश की पहली सरकार है जो किसानों को 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य देकर सम्मान दे रही है।

अन्नदाताओं को धान खरीदी में कोई परेशानी ना हो इसलिए ब्लॉकवार जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसियों को जिम्मेदारी दी गई है। दुबे ने बताया कि राजनांदगांव ब्लॉक के लिए नीलाम्बर वर्मा, घुमका से राजभान लोधी, डोंगरगांव से पंकज बांधव, डोंगरगढ़ से विपिन यादव, खैरागढ़ से मोती साहू, छुईखदान से अय्यूब कुरैशी, गंडई से मोती जंघेल, कुमर्दा-विभा साहू, अंबागढ़ चौकी नरेश शुक्ला, लालबहादुर नगर महेंद्र यादव, मोहला अवध चुरेन्द्र, मानपुर संजय जैन, छुरिया मदन साहू और मुढ़ीपार ब्लॉक के प्रभारी गोवर्धन देशमुख बनाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mQrsQa
https://ift.tt/3lHuqVv
To Top