पदाधिकारियों ने कहा- सेवा के 4 साल पूरे होने पर बुजुर्गों के साथ बांटेंगे खुशी...

पदाधिकारियों ने कहा- सेवा के 4 साल पूरे होने पर बुजुर्गों के साथ बांटेंगे खुशी...

Avinash


भूखे को भोजन करवाना सबसे बड़ा मानव धर्म है। इस कथन को शहर की समाजसेवी संगठन जनसमर्पण सेवा संस्था ने सच कर दिखाया। संस्था द्वारा बीते 4 वर्षों से लगातार असहाय व गरीब वर्ग के लोगों को भोजन के साथ-साथ उनकी जरुरतों का सामान निशुल्क उपलब्ध करवाकर मानव सेवा का उदाहरण पेश किया है। वहीं कोरोना संकटकाल में भी प्रभावितों को मदद पहुंचाई। संस्था 1 जनवरी 2021 को सेवा कार्यों का 4 साल पूरा करेगी। इस दिन को यादगार बनाने विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे।

सुबह 10 बजे से शहर में घूमकर गौमाता को रोटी-गुड़ खिलाया जाएगा। दोपहर 12 बजे वृद्धाश्रम पुलगांव में बुजुर्गों को भोजन करवाने के साथ उन्हें धोती-साड़ी व कंबल का बांटा जाएगा। इसी प्रकार बाल आश्रम में भी फल व मिठाईयां बाटेंगे। इसके अलावा रेलवे स्टेशन परिसर असहाय व गरीब वर्ग को भोजन वितरण के साथ-साथ, बस स्टैंड व अन्य स्थानों में भी जरुरतमंदों को भोजन कराया जाएगा। यह बातें संस्था के प्रमुख योगेन्द्र शर्मा (बंटी) ने शनिवार को पत्र वार्ता में कही। इस दौरान संस्था के शिशुपाल शुक्ला, अर्जित शुक्ला व अन्य सदस्य भी मौजूद थे।



To Top