सरगुजा में एक शराबी बेटे ने अपनी ही मां को जलाया जिंदा... महज छोटी सी बात में कर दि हत्या...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

सरगुजा में एक शराबी बेटे ने अपनी ही मां को जलाया जिंदा... महज छोटी सी बात में कर दि हत्या...

@अम्बिकापुर//सीएनबी लाईव।। 
जिले में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। शराबी पुत्र ने अपनी माँ के ऊपर मिट्टी तेल डाल कर आग के हवाले के हवाले कर दिया। अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई उनकी मौत हो गयी। यह मामला बलरामपुर जिले की बारियो चौकी का है। जहां छोटू केरकेट्टा नामक युवक ने कल देर शाम अपनी माँ हलकन बाई केरकेट्टा को तब घर पर ज़िंदा जला दिया जबकि माँ ने रोज़ाना की तरह शराब पीकर आने और घर में विवाद करने पर फटकार लगाते हुए पूत्र छोटू केरकेट्टा को रोकने की कोशिश की। गंभीर रुप से जली महिला को प्राथमिक उपचार के लिए बरियों अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत नाज़ुक देखते हुए उसे देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

To Top
ADVERTISEMENT