रविवार को जिले में 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई। इसके साथ ही अब जिले में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। रविवार को एक बार फिर एक्टिव मरीज 256 हो गए। जबकि इसके पिछले सप्ताह तक मरीजों की संख्या 200 के आसपास ही बनी हुई थी। रविवार को दुर्गूकोंदल विकासखंड में एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। कांकेर शहर की बात करें तो रविवार को यहां सिर्फ अलबेलापारा में ही दो पॉजिटिव मरीज मिले जो एक ही परिवार के हैं।
इस परिवार का इससे पहले जीवन बीमा एजेंट सदस्य पॉजिटिव पाया गया था। जिसका इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। रविवार को मिले परिवार के दो अन्य सदस्यों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य वार्डो में पॉजिटिव मरीज नहीं मिलने से काफी राहत महसूस की गई है।
जबकि नरहरपुर व चारामा में तेजी से पॉजिटिव मरीज बढ़ रहे हैं। दोनों विकासखंड में रविवार को आठ आठ पॉजिटिव मरीज पाए गए। चारामा के तेलगरा में एक ही परिवार में चार सदस्य कोरोना पजिटिव पाए गए हैं। ये कहां से संक्रमित हुए इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fVnbs0
https://ift.tt/2KSkzQ7