State News >>> भाजपा ने दी थी आंदोलन की चेतावनी परसाभांठा मार्ग की मरम्मत हुई शुरू...

State News >>> भाजपा ने दी थी आंदोलन की चेतावनी परसाभांठा मार्ग की मरम्मत हुई शुरू...

Avinash

@बालको (वेब न्यूज़)//सीएनबी लाईव।। 

भाजपा बालको नगर मंडल ने परसाभांठा चौक से हवाई पट्‌टी तक सड़क मरम्मत की मांग की थी। एक सप्ताह में काम चालू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद बालको प्रबंधन ने शुक्रवार को मरम्मत का काम शुरू कर दिया।

इस मार्ग पर 24 घंटे कोयला और राखड़ परिवहन में लगे वाहन आवाजाही करते हैं। इसी मार्ग से दर्री की ओर जाने के लिए लोग उपयोग करते हैं। सड़क खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब जाकर मरम्मत का काम शुरू हुआ है। बालको प्रबंधन के अधिकारी अनिल मिश्रा, मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर ने नारियल तोड़कर कार्य शुरू कराया। इस मौके पर चंदन मिश्रा, सत्येन्द्र दुबे, पार्षद लुकेश्वर चौहान, शैलेन्द्र सिंह, घनश्याम पटेल, शशि चंद्रा, पार्षद नर्मदा लहरे उपस्थित थे।



To Top