कोरिया कलेक्टर की सराहनीय पहल, दुर्गा पूजा और ईद के मद्देनज़र... क़ानून और शांति व्यवस्था बनाये रखने का जिम्मा अब कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को...

कोरिया कलेक्टर की सराहनीय पहल, दुर्गा पूजा और ईद के मद्देनज़र... क़ानून और शांति व्यवस्था बनाये रखने का जिम्मा अब कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को...

@संजीव कुमार//बैकुंठपुर।।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सत्य नारायण राठौर ने 25 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा, विजयादषमी (दशहरा) एवं 30 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद त्यौहार को देखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को दायित्व सौंपा है। कलेक्टर ने तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बैकुण्ठपुर श्रीमती ऋचा सिंह को थाना बैकुण्ठपुर, चरचा एवं तहसील क्षेत्र, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बैकुण्ठपुर भीश्म पटेल को थाना पटना, कटकोना, पण्डोपारा चैकी एवं उप तहसील क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी मनेन्द्रगढ़ उत्तम प्रसाद रजक को थाना मनेन्द्रगढ़, खोंगापानी, झ् गराखांड एवं तहसील क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी मनेन्द्रगढ़ विप्लव श्रीवास्तव को पुलिस चैकी नागपुर एवं तहसील क्षेत्र, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी केल्हारी राम मिलन षर्मा को थाना केल्हारी एवं उप तहसील क्षेत्र, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सोनहत अषोक कुमार सिंह को थाना सोनहत, पुलिस चैकी रामगढ़ एवं तहसील क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खडगवां सुधीर कुमार खलखो को थाना खडगवां, चिरमिरी, पोंडी एवं तहसील क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी भरतपुर श्री बजरंग साहू को थाना जनकपुर, कोटाडोल एवं तहसील क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने सभी अनुभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी को अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रभार में रहने के भी निर्देष दिये हैं।
To Top