भारतीय जनता पार्टी मण्डल प्रेमनगर नें कांग्रेस सरकार के किसान विरोधी नीतियों के विरूद्ध धरना देते हुए राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

भारतीय जनता पार्टी मण्डल प्रेमनगर नें कांग्रेस सरकार के किसान विरोधी नीतियों के विरूद्ध धरना देते हुए राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन...


@राजीव साहू // सूरजपुर।।
कल दिनांक 07-10 -2020 को भारतीय जनता पार्टी मण्डल प्रेमनगर में कांग्रेस सरकार के किसान बिरोधी नीतियों के विरूद्ध धरना प्रदर्शन व महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। 
           
सम्माननीय अतिथियों के स्वागत पश्चात श्री जगमोहन सिह मण्डल अध्यक्ष ने स्वागत उदबोधन दिया।तत्पश्चात सभा को क्रमशः श्री विरेंद्र जायसवाल जिला उपाध्याय किसान मोर्चा,श्री नोमसाय जी वरिष्ठ कार्यकर्ता, श्री अजय श्याम जिला पं०सदस्य व सहायक प्रभारी वक्ता, एवं श्री रितेश गुप्ता जी जिलाध्यक्ष युवामोर्चा व मुख्य प्रभारी वक्ता ने सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार के किसान बिरोधी नीतियों से जनताओं और कार्यकर्ताओं को अवगत कराया तथा भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। पूर्व मंडल महामंत्री व मंडल संयोजक  रामनारायण यादव ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विजय सिरदार मण्डल महामंत्री ने की। 
               
कार्यक्रम पश्चात तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।इसी अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व नगरपंचायत प्रेमनगर के  पूर्व इल्डरमेन स्व०मोती महंत जी की आत्मा की शान्ति के लिये 02 मिनट का मौन धारण किया गया। कार्यक्रम में अतिथियो के अतिरिक्त भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामदेव यादव, पारससिंह पार्षद,वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवप्रसाद सिरदार,पूर्व मंडल अध्यक्ष खुलासा यादव, मंडल मंत्री सुमितदास एवं प्रसाद सिंह,कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री शिवनंदन सिह मरावी,युवामोर्चा मंडल महामंत्री सत्यम विश्वकर्मा, युवामोर्चा मंत्री धनपत सिंह,एवं महेंद्र यादव,ईश्वर सिरदार,फुलेस सिरदार,पनेश्वर सिरदार, देवसिंह,दिपेश अग्रवाल,अभिषेक गुप्ता,रोशन,विनोद,कल्यान सिह,अकबर,शिवकुमार,अमलेश्वर,उमेश साहू,बसंत राजवाडे,ओमप्रकाश सहिए काफी संख्या में अन्य कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
To Top