सरगुजा में शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ब्रह्मपाल अम्बिकापुर हेतु शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों का साक्षात्कार अब 7 से 11 नवम्बर तक...

सरगुजा में शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ब्रह्मपाल अम्बिकापुर हेतु शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों का साक्षात्कार अब 7 से 11 नवम्बर तक...

@अंबिकापुर // सीएनबी लाईव।।
सरगुजा के अंबिकापुर में जिला शिक्षा अधिकारी श्री आई.पी. गुप्ता ने बताया है कि शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ब्रह्मपाटा अम्बिकापुर में शिक्षकीय एवं गैट शिक्षकीय पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार का आयोजन अब 7 नवम्बर से 1 नवम्बर 2020 तक होगा। पूर्व में साक्षात्कार 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक निर्धारित था।

सहायक शिक्षक विज्ञान एवं व्यायाम शिक्षक पद हेतु 7 नवम्बर को प्रातः 10:30 से 1:30 बजे तक तथा सहायक शिक्षक अंग्रेजी एवं शिक्षक सामाजिक विज्ञान पद हेतु इसी दिन दोपहर 2.30 से सायं 5: 30 बजे तक साक्षात्कार होगा। इसी प्रकार 9 नवम्बर को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक शिक्षक कम्प्यूटर तथा दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक व्याख्याता संस्कृत, 10 नवम्बर को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक व्याख्याता हिंदी, दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक सहायक शिक्षक हिदी, 1 नवम्बर को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रयोगशाला सहायक तथा दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक ग्रंथपाल एवं शिक्षक कम्प्यूटर पद हेतु साक्षात्कार होगा।

To Top