सरगुजा में 05 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने... बीते 15 दिनों में 5 वीं घटना आई सामने...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

सरगुजा में 05 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने... बीते 15 दिनों में 5 वीं घटना आई सामने...

@बलरामपुर (वेब न्यूज़)//सीएनबी लाईव।।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पिछले 15 दिन में दुष्कर्म के 5 मामले सामने आ चुके हैं। अब वाड्रफनगर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 14 साल का लड़का बहलाकर बच्ची को अपने साथ ले गया था। घटना का पता तीन दिन बाद चला। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
यह घटना 10 अक्टूबर की है, आरोपी लड़का पड़ोस में ही रहने वाली बच्ची को मछली पकड़ने का झांसा देकर ले गया था। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। मामले का पता चलने पर परिजन लोकलाज में चुप रहे। जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो थाने पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
To Top