सरगुजा में यहाँ अब क्षेत्र के लोगो को मिलेगी एक्स रे मशीन की सुविधा...

सरगुजा में यहाँ अब क्षेत्र के लोगो को मिलेगी एक्स रे मशीन की सुविधा...

 

@सत्यम साहू (लखनपुर)•

विगत कई वर्षों से एक्स रे मशीन से महरूम क्षेत्रवासियों को अब मशीन मिलने से छेत्र में खुशी की लहर है।गौरतलब है xकि छेत्रवासियों की लगातार माँग के बाद छेत्र के विधायक एवम स्वास्थ्य एवम पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव ने लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर को एक्स रे मशीन की व्यवस्था मुहैया कराई है जिसके बाद अब छेत्र के लोगों को एक्स रे संबंधित सुविधाओं के लिए भटकना नही पड़ेगा।

इस सुविधा का लाभ अब सीधे तौर पर केंद्र के माध्यम से छेत्र के लोगो को प्राप्त होगा। इस सुविधा का उद्घाटन 24 सितंबर को कांग्रेस प्रदेश सदस्य विक्रमादित्य सिंघदेव तथा लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने किया।

इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह देव ,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव ,बीएमओ डॉक्टर पीएस केरकेट्टा,नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल ,युवा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, मामू चंद अग्रवाल, सुजीत गुप्ता ,मुकेश सिंह ,स्वप्निल शर्मा वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद अमित बारी,जितेश मिश्रा,आरके मिश्रा,नीतू सिंह,रेडियोग्राफर मंजू भारद्वाज सहित अस्पताल स्टाफ एवम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजुद रहे।

To Top