@रायपुर•
प्रदेश सरकार ने अपनी प्रशासनिक टीम में कसावट लाने के मकसद से कुछ बदलाव किए हैं। किसी अधिकारी को नई जवाबदारियां दी गई हैं तो कुछ को पुरानी जिम्मेदारियों के साथ नए विभागों की कमान मिली है। सोमवार को आई लिस्ट में 11 आईएएस अधिकारियों अलग-अलग जिम्मा सौंपा गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों को नई जवाबदारी मिली है। राज्य पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों के काम को बदल दिया गया है। इस रिपोर्ट में जानिए किस अधिकारी के जिम्मे अब किस तरह की जिम्मेदारी आई है।
हिमशिखर गुप्ता को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। भास्कर विलास संदीपान को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम के पद पर पदस्थ करते हुए संयुक्त सचिव कृषि विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जीवन किशोर सचिव छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पद पर पदस्थ किए गए हैं। पुष्पा साहू को उपसचिव खनिज साधन विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए उप सचिव पर्यटन विभाग एवं संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संजय अग्रवाल को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। प्रभात मलिक अतिरिक्त प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी रायपुर होंगे।
शम्मी नाहिद डिप्टी कलेक्टर रायपुर होंगी, सूरज कुमार साहू डिप्टी कलेक्टर गरियाबंद होंगे, भरोसा राम ठाकुर डिप्टी कलेक्टर जिला कोरबा होंगे, वीरेंद्र लाकड़ा को अवर सचिव राजस्व मंडल बिलासपुर बनाया गया है। दिलेराम डाहीरे को डिप्टी कलेक्टर कबीरधाम बनाया गया है , टेकराम माहेश्वरी डिप्टी कलेक्टर जिला बलौदा बाजार भाटापारा होंगे, अरुण कुमार सोनकर डिप्टी कलेक्टर जिला कोरिया, संदीप ठाकुर डिप्टी कलेक्टर जिला कबीरधाम, वेदनाथ चंद्रवंशी क्षेत्रीय उप आयुक्त भू अभिलेख बिलासपुर के पद पर पदस्थ किए गए हैं।