सरगुजा में अवैध शराब बेच रही आंगनबाडी सहायिका चढ़ी पुलिस के हथ्थे...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

सरगुजा में अवैध शराब बेच रही आंगनबाडी सहायिका चढ़ी पुलिस के हथ्थे...

@सूरजपुर//सीएनबी लाईव।। 
 लॉकडाउन में जिले की मदिरा दुकानें बंद रहने के दौरान जारी अभियान के तहत आबकारी उपनिरीक्षक सहदेव मरकाम द्वारा 27 एवं 28 सितंबर को शहर गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन प्रकरण कायम किए गए। वार्ड नौ नवापारा कॉलेज रोड निवासी आंगनबाड़ी सहायिका ममता देवांगन के कब्जे से साढ़े छह लीटर देसी शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की गैरजमानती धारा 34 (2) 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। अन्य प्रकरणों में भट्ठापारा निवासी बबीता गोंड़ से साढ़े चार लीटर एवं महुआपारा निवासी अशोक साहू के कब्जे से चार लीटर शराब जब्त कर अपराध कायम किया गया है।
To Top