संपत्ति विवाद में भाई और उसके परिजनों से तंग आकर महिला ने कर ली आत्महत्या...

संपत्ति विवाद में भाई और उसके परिजनों से तंग आकर महिला ने कर ली आत्महत्या...

Avinash

|ब्यूरो•रायपुर|
रायपुर: संपत्ति विवाद में भाई और उसके परिजनों से तंग आकर गुढ़ियारी निवासी महिला ने आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले में जांच करते हुए मायके वालों पर मंगलवार को केस दर्ज किया है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुढ़ियारी पुलिस ने बताया कि 31 जुलाई को गुढ़ियारी निवासी बबीता बेले का शव उसके घर में लटका हुआ मिला था।

संपत्ति को लेकर विवाद:

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बबीता का अपने भाई से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। 30 जुलाई को संपत्ति विवाद को लेकर बबीता और उसकी भाई, भाभी और अन्य सदस्यों से विवाद हो गया।

भाई, भाभी और अन्य सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज:

विवाद के बाद बबीता ने प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने भाई मनोज बेले, भाभी सरला बेले, पुत्र शुभम बेले, पुत्रियां लीना बेले, यामिनी बेले के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत एफआईआर दर्ज किया है।
To Top