श्री राम सेना ने रामधाम देवगढ़ में किया दिप प्रज्वलित...

श्री राम सेना ने रामधाम देवगढ़ में किया दिप प्रज्वलित...



|ब्यूरो•अंबिकापुर|
श्रीराम सेना अम्बिकापुर के जिलाध्यक्ष रजत पाण्डेय के आह्वाहन पर श्रीराम सेना के सभी पददाधिकारी द्वारा रामगढ़ सहित अपने अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर अपनी खुशी जाहिर की, जिलाध्यक्ष रजत पाण्डेय ने कहा कि रामलला के मंदिर निर्माण से सभी हिन्दू भाइयो में खुशी की लहर है,अयोध्या राम जी की नगरी है जहाँ सभी लोग एक साथ मिलकर रहते है यही आपसी सद्भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष सक्षम गुप्ता ने कहा कि रामराज्य की स्थापना अयोध्या में बहुत समय पूर्व ही हो गयी थी , मंदिर निर्माण को लेकर जो दिक्कत आ रही थी  श्रीराम जी के आशीर्वाद से आज भूमिपूजन का कार्यक्रम भी  सफल हो गया। इस अवसर पर उदयपुर मंडल अध्य्क्ष लवकेश राजवाड़े एवं जिला महासचिव विशाल सिंह  जी ने बताया कि राम मंदिर हिन्दुओ के आस्था का प्रतीक है राम मंदिर बनने से लाखों करोड़ों हिन्दुओ में खुशी का माहौल है,बहुत जल्द रामलला का भव्य मंदिर अयोध्या में बनेगा और हम सभी लोग को राम मंदिर भूमिपूजन के सफल कार्यक्रम हेतु बधाई देते है। इस अवसर पर विशाल सिंह ,शिवम शुक्ला, सक्षम गुप्ता, रजत पाण्डेय,आर्यन जैसवाल, आदित्य जैसवाल, लवकेश राजवाड़े ,गौतम तिवारी , रोहित कुशवाहा, ऋषभ मुखर्जी, महेश गुप्ता, विशाल गुप्ता,अरुण राजवाड़े आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
To Top