|ब्यूरो•सरगुजा|✍️धीरज सिंह|
आज बलरामपुर रामानुजगंज जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय ने कर दिया। कई दिनो से कयास लगाये जा रहे थे की इस जिले में नेताम के पसंद का जिला अध्यक्ष बनता है या नेताम विरोधी खेमे से बनाया जाता है लेकिन नेताम ने तिनों जिले सरगुजा, सुरजपुर एवं बलरामपुर रामानुजगंज जिले में अपने पसंद का अध्यक्ष बनवा कर पार्टी में अपना दबदबा कायम रखा!
पार्टी में भी ऊहापोह की स्थिति बनी रही बहुत मुश्किल से गुटबाजी को समाप्त करने के उद्देश्य से सांसद रामविचार नेताम के सहमति से तिनो जिले में उनके पसंद का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी में भी बड़े नेताओं ने गुटबाजी को समाप्त करने के उद्देश्य से अनेक नामों पर चर्चा किए लेकिन संभाग में नेताम के पसंद को अहमियत दिया गया और उनकी सहमति से तिनो जिले में भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया अब देखना होगा की रामविचार नेताम किस तरह से समन्वय स्थापित कर सरगुजा संभाग में फिर से भाजपा का परचम लहराने में कामयाब होंगे!!!