राज्य में 90 लाख से अधिक का गांजा जप्त... सब्जी की बोरियों में कर रहे थे तस्करी...

राज्य में 90 लाख से अधिक का गांजा जप्त... सब्जी की बोरियों में कर रहे थे तस्करी...



|ब्यूरो•महासमुंद|
राज्य में इन दिनों नशीले पदार्थो और गांजा की अवैध तस्करी जोरो पर है, महासमुंद में एक ऐसा ही गांजा तस्करो का गिरोह पुलिस के हथ्थे चढ़ा है! ये गिरोह खीरा और मक्के के बोरियों के बिच 90 लाख के गांजे की तस्करी कर रहे थे ! रक्षाबंधन के दिन मुखबीर से सूचना मिली कि सीमावर्ती जिलें संबलपुर, बरगढ़ की ओर से सिंघोडा/सरायपाली के रास्ते गांजा का परिवहन किया जा रहा है। जिस पर थाना सिंघोडा की टीम तत्काल राष्ट्रीय राज्य मार्ग 53 के नाकेबंदी कर मुखबीर से अनुसार बतायें गये वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक वाहन टाटा 407 क्रमांक JH01/X/3855 तेज रफ्तार से ओडिशा की ओर से आ रही थी। जिसे चेकिंग पाईन्ट एन.एच.-53 ग्राम रेहटी खोल पर रोका गया। वाहन में दो व्यक्ति बैठे मिले। यह वाहन ओडिशा से मध्यप्रदेश की ओर जा रही थी। मध्यप्रदेश जाने के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा!
बोरी को खोलकर देखने पर खाकी रंग की सेलो टेप से टेपिंग किया हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। सभी 30 बकरियों के पैकेटों को गिनती करने पर 29 बोरी में 30-30 पैकेट एवं 30 वां बोरी में 33 पैकेट कुल 903 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। अवैध गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर मध्य प्रदेश ले जाना बताया। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 903 पैकेट में कुल 9 क्विंटल 03 किलो ग्राम गांजा जप्त कर उनके खिलाफ 20बी NDPS एक्ट के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही की जा रही है!!!
To Top