|ब्यूरो•सूरजपुर|
सूरजपुर: बिहान योजना अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पंचगव्य की श्री गणेश मूर्तियां निर्मित की गई हैं। जिले के दो विकासखंडों सूरजपुर व रामानुजनगर के महिला समूहों के माध्यम से इसका निर्माण कराया जा रहा है। इसमें शिवम महिला स्वयं सहायता समूह दवना एवं शक्ति महिला ग्राम संगठन, कमलपुर द्वारा श्री गणेश की मूतियां बनाई जा रही है। इनमें विशेष बात यह है कि निर्मित की जा रही मूर्तियां पंचगव्य की है। इसमें गोबर, गोमूत्र, दूध, घी एवं दही शामील है। पंचगव्य से निर्मित सभी मूर्तियां शास्त्रों के अनुसार अधिक महत्व रखती हैं तथा पर्यावरण के लिए भी उत्तम मानी जाती हैं।
जिला पंचायत सूजरपुर की अभिनव पहल बिहान योजनांतर्गत श्री गणेश की पंचगव्य मूर्तियां बनाई जा रही हैं। इन मूर्तियों को विसर्जन के लिए घरों से बाहर निकलना नहीं पड़ेगा। मूर्तियों का विसर्जन घर पर ही बाल्टी या टब में किया जा सकता हैं। मूर्ति पानी में घूल कर पंचगव्य खाद का रूप ले लेगी। इसका उपयोग घर के गार्डन या बाड़ी में किया जा सकता है। अब तक जिले में श्री गणेश की 32500 रूपये की मूर्तियों का विक्रय कर महिला समूहों के द्वारा किया जा चुका है!!!