उदयपुर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में उड़ाई जा रही नियमों की धज्जियां... व्यवस्थाओं से असंतुष्ट हैं नागरिक...

उदयपुर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में उड़ाई जा रही नियमों की धज्जियां... व्यवस्थाओं से असंतुष्ट हैं नागरिक...



|ब्यूरो•सरगुजा|✍️राजीव साहू|
उदयपुर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की लचर व्यवस्था से ग्रामीण और नागरिक काफी परेशान नजर आ रहे हैं, ना यहां कर्मचारी मिलते है ना यहाँ से आम नागरिक का पैसा निकलता है! बस यहाँ बड़े लोगों और साहूकारों का काम जल्दी किया जाता है, कोरोना काल की वजह से लोगो के अंदर घुसने पर पाबंदी लगा दी गई है, लेकिन यही नियम बड़े लोगो के लिए लागू नही हो रहे हैं, उन्हें अंदर प्रवेश बड़ी आसानी से दे दिया जाता है! यहां ना ही सोसल डिस्टेंस का पालन हो रहा है ना सेनेटाइजर की उचित व्यवस्था है! 

आम नागरिकों का काम यहां आसानी से नही होता है, साथ ही यहां के कर्मचारियों का व्यवहार भी अच्छा नही है! आये दिन लोगो के साथ बुरे तरीके से पेश होते है कर्मचारी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की उदयपुर शाखा बड़े लोगो का बैंक बन चुकी है! 

इसके लिए उत्तरदाई अधिकारियों एवं प्रशासन को सिगरेट कदम उठाना चाहिए और मामले का संज्ञान लेना चाहिए!!!
To Top