बैकुंठपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, कोरिया में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की नवगठित जिला कार्यकारिणी की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं जनकल्याण के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं जिला कार्यसमिति सदस्यों का परिचय कराया।
सेवा कार्यों में एनजीओ प्रकोष्ठ बनेगा सेतु
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ संगठन और समाज के बीच महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और जनकल्याणकारी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा के लिए सेवा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यसंस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ सामाजिक एवं सेवाभावी संस्थाओं को संगठन से जोड़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़कर बढ़ेगा सेवा का दायरा
एनजीओ प्रकोष्ठ के संभागीय प्रभारी सुरेंद्र साहू ने पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने और स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सेवाभावी नागरिकों को जोड़कर सेवा गतिविधियों का विस्तार करने की अपील की।
जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि जिला कार्यकारिणी का प्रत्येक पदाधिकारी सेवा और संगठन की भावना के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेगा। राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व से प्राप्त कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करते हुए प्रकोष्ठ द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच लगातार सेवा गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक भैयालाल राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी जायसवाल, शैलेश शिवहरे, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश शर्मा, सुमन कांत तिवारी, संभागीय प्रभारी सुरेंद्र साहू, सह प्रभारी स्वतंत्र मिश्रा, जिला प्रभारी रविशंकर शर्मा, सह प्रभारी रूपचंद गुप्ता, जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा, सह संयोजक राजकुमार यादव, नितिन जायसवाल सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला सह संयोजक राजकुमार यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला सह संयोजक नितिन जायसवाल ने किया।
CNB LIVE NEWS | खबरें आपकी, आवाज हमारी
संवाददाता: Santosh Singh Suryavanshi


