CG" जिल्दा में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, खेलो इंडिया MCB बनी विजेता...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG" जिल्दा में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, खेलो इंडिया MCB बनी विजेता...देखें?


 

जिल्दा। ग्राम पंचायत जिल्दा के सौजन्य से 13 सितंबर 2026, रविवार को दुर्गा पूजा ग्राउंड जिल्दा में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कबड्डी प्रतियोगिता के मुकाबले दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होकर देर रात 2:00 बजे तक चले। इस दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, जोश और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।


रोमांचक मुकाबलों के बाद खेलो इंडिया MCB की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि ग्राम पंचायत जलके की टीम उपविजेता रही।


विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार ₹5,000 एवं शील्ड तथा उपविजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार ₹2,500 एवं शील्ड प्रदान किया गया।


इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजक ग्राम पंचायत जिल्दा की सरपंच श्रीमती नंदेश्वरी सिंह, उप सरपंच श्री प्रवेश जायसवाल, ग्राम पंचायत के समस्त पंचगण तथा ग्राम पंचायत के वरिष्ठ नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। इनके सामूहिक प्रयास एवं सहयोग से प्रतियोगिता का सफल एवं भव्य आयोजन संभव हो पाया।


आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा गांव में आपसी भाईचारे एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है।


ग्राम पंचायत जिल्दा की ओर से प्रतियोगिता में शामिल सभी 22 टीमों, खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों एवं आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया।

To Top