CG कोरिया "कांग्रेस का आक्रोश... पुलिस बर्बरता और सरकार की असंवेदनशीलता पर सवाल... उठाए BJP सरकार पर गंभीर सवाल... देखें??

CG कोरिया "कांग्रेस का आक्रोश... पुलिस बर्बरता और सरकार की असंवेदनशीलता पर सवाल... उठाए BJP सरकार पर गंभीर सवाल... देखें??



 

बलरामपुर कस्टडी मौत और कबीर आश्रम हमले के विरोध में कांग्रेस का प्रदेश भर में भाजपा सरकार के खिलाफ जिला स्तरीय-धरना प्रदर्शन

गुरूचरण मंडल की मौत पर कांग्रेस का आक्रोश,पुलिस बर्बरता और सरकार की असंवेदनशीलता पर सवाल

@छत्तीसगढ़//संतोष सिंह सूर्यवंशी)

कोरिया/जिला मुख्यालय बैकुंठपुर राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय के सामने में आज बलरामपुर पुलिस कस्टडी में हुई गुरूचरण मंडल की संदिग्ध मौत और कबीर आश्रम दामाखेड़ा पर संत उदितमुनि नाम साहेब पर हुए हमले को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस का कहना है कि ये घटनाएं राज्य में बढ़ती असंवेदनशीलता,प्रशासन की नाकामी और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का उदाहरण हैं। इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के हर जिले में कांग्रेस ने जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया।बैकुंठपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन के सामने एकत्र होकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस की कथित बर्बरता तथा धार्मिक स्थलों पर हमलों का विरोध किया। कोरिया जिले के कांग्रेस नेताओं ने गुरूचरण मंडल की पुलिस कस्टडी में मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि भाजपा शासन में पुलिस की भूमिका संदिग्ध होती जा रही है, और आम जनता के साथ अब संत समाज भी सुरक्षित नहीं है।

 

धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने गुरूचरण मंडल की मौत की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को 24 घंटे से अधिक हिरासत में रखना गैरकानूनी है, लेकिन मंडल को चार दिनों तक थाने में रखा गया,जो कानून का उल्लंघन है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने न केवल गुरूचरण को प्रताड़ित किया बल्कि उनके शव को जलाने का भी प्रयास किया।साथ ही, कांग्रेस ने दामाखेड़ा कबीर आश्रम पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि संत उदितमुनि नाम साहेब पर दर्जनों हथियारबंद लोगों ने हत्या की नीयत से हमला किया, जो दर्शाता है कि इस सरकार में धार्मिक स्थल और संत समाज भी सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि सरकार को तुरंत सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए।धरने के दौरान कांग्रेस ने मांग की कि गुरूचरण मंडल मामले की जांच उच्च न्यायालय के जज की निगरानी में हो, मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए, और कबीर आश्रम हमले के दोषियों को कड़ी सजा मिले। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

धरना प्रदर्शन के दौरान पर उपस्थित : जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पूर्व विधायक अम्बिका सिंह देव,पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल,वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद,महामंत्री बृजवासी तिवारी,नगर पालिका उपाध्यक्ष, आशीष यादव,चंद्र प्रकाश राजवाड़े,रामकृष्ण साहू,बिहारी लाल राजवाड़े,विकाश श्रीवास्तव,गणेश राजवाड़े,यूसुफ इराकी,शारदा दुबे,धीरज सिंह,सुरेंद्र तिवारी,सौरभ गुप्ता,अमित पांडे,मनीष सिंह,अंकित गुप्ता,शशि मांझी,रामायण सिंह, संतोष गोयन,विजय चक्रधारी,राजेश कुर्रे,संजय खलखो,दिलबंधु यादव,सोहन स्वामी,लालदास महंत,असद खान,एवं अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

To Top