CG "वर्षों से लंबित पदोन्नति जारी करने पर संगठन ने जताया बस्तर संभाग का आभार एवम उन पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार... देखें?

CG "वर्षों से लंबित पदोन्नति जारी करने पर संगठन ने जताया बस्तर संभाग का आभार एवम उन पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार... देखें?


@छत्तीसगढ़//संतोष सिंह सूर्यवंशी)

संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग, डॉक्टर के के नाग द्वारा वर्षों से लंबित आर एच ओ से सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति दिनांक 18/09/24 को जारी की गई है जिसमें संभाग के 140 आर एच ओ( 79 महिला एवम 61 पुरुष)की पदोन्नति स्वास्थ्य पयवेक्षक के पदों पर की गई वर्तमान जेडी डॉक्टर के के नाग द्वारा कर्मचारियों की पदोन्नति में सारे दिशा निर्देशों एवं नियमानुसार पदोन्नति की गई है। कर्मचारियों की पदोन्नति में बहुत ही पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बरती गई जिसमें सर्वप्रथम उसी जिले में पदोन्नति दी गई है पद नहीं होने की स्थिति में समीप के जिले पर पदोन्नति दी गई है जिससे ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी पदोन्नति का लाभ ले सके।

            विदित हो कि पूर्व में पदस्थ संयुक संचालकों द्वारा की गई पदोन्नति की अपेक्षा में वर्तमान जेडी द्वारा जारी पदोन्नति से सर्वाधिक कर्मचारियों ने पदोन्नति का लाभ लिया है। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ बस्तर संभाग संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं का इस नियमानुसार पदोन्नति के लिए आभार व्यक्त करता है।।

            विदित हो कि अन्य संगठन के कर्मचारी नेता द्वारा पदोन्नति में व्यवधान डालने एवं व्यक्तिगत लोभ के कारण संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग पर आरोप लगाए जा रहे हैं जो पूरी तरह निराधार है । व्यक्तिगत स्वार्थ पूर्ति न होने पर संयुक्त संचालक को बदनाम करने का उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

              उक्त कर्मचारी नेता की पदस्थापना 2022 में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर सी एच सी बड़ेकिलेपाल की गई थी जो वर्तमान में संलग्नकृत होकर सीएचसी नानगुर में सेक्टर कुम्हरावंड में पदस्थ हैं। वर्तमान में सेक्टर कुम्हरावंड में सुपरवाइजर की पदस्थापना होने पर उन्हें उनके मूल पदस्थान बड़ेकिलेपाल जाने का डर सता रहा है इसके बचाव में राजनीतिक एवं षड्यंत्रकारी तरीके से अनाधिकृत एवं बिना प्रमाण के पदोन्नति में व्यवधान डालकर संलग्नीकृत स्थान पर बने रहने हेतु दबाव बनाया जा रहा है।।

      स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ मीडिया एवं प्रेस के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों से मांग करता है कि ऐसे कर्मचारी नेता जो नियम विरुद्ध संलग्नीकृत है उन्हें तत्काल संलग्नीकरण समाप्त करते हुए अपने मूल स्थान पर भेजा जाए ताकि आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।।यह विज्ञप्ति संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री टार्जन गुप्ता एवम संभाग अध्यक्ष श्री सौरभ गौड़ ने संयुक्त रूप से जारी की।।

To Top