India "आज जारी होगी किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त, पीएम मोदी किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे राशि...-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

India "आज जारी होगी किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त, पीएम मोदी किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे राशि...-

@नई दिल्ली//पीएम नरेंद्र मोदी!!

pm kisan samman nidhi 14 kist देश के किसानों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को अपने राजस्थान दौरे के दौरान सीकर में आयोजित एक कार्यक्रम में सुबह 11 बजे पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त जारी करेंगे।

pm kisan samman nidhi 14 kist 8.5 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे 17 हजार करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में किसानों के लिए कुछ योजनाएं भी शुरू की जाएंगी।

पीएम किसान सम्मान निधि कब शुरू हुई

किसानों को लाभ पहुंचाने वाले एक महत्वपूर्ण कदम में प्रधानमंत्री एक लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए फरवरी 2019 में शुरू की गई एक केंद्रीय योजना है। केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक मदद के लिए सालाना छह हजार रुपये देती है। ये रकम तीन किस्त में दी जाती है।




@सोर्स 'सोशल मीडिया

To Top