CG भ्रष्टाचार:- सरकारी राशि का भ्रष्टाचार के बाद बंदरबांट के कई आरोप एपी पटनायक पर, आखिर विभाग क्यों है मौन? भ्रष्टाचार के आरोप का कब करेगी जाँच??

CG भ्रष्टाचार:- सरकारी राशि का भ्रष्टाचार के बाद बंदरबांट के कई आरोप एपी पटनायक पर, आखिर विभाग क्यों है मौन? भ्रष्टाचार के आरोप का कब करेगी जाँच??


@कोरिया//छत्तीसगढ़!!

कोरिया आखिर ऐसा क्या है,जो इतना खबर प्रकाशित एवं कई भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद भी बैकुण्ठपुर वन मंडल के डीएफओ भी कोटाढोल के प्रभारी रेंजर के भ्रष्टाचार पर पर्दा नही उठा पा रहे है??

आखिर क्यों नही किया जा रहा निष्पक्ष जांच क्या जांच होने से कई बड़े अधिकारी भी आ जाएंगे घेरे में जो डर कही न कही सताने लगा,या फिर मिलीभगत से हो रहा था भ्रष्टाचार का खेल,जांच न होना कई संदेह पैदा होना,अगर ऐसा नही है तो एपी, पटनायक का रिटायरमेंट से पहले निष्पक्ष जांच क्यू नही क्या रिटायरमेंट के बाद होगा जांच??

सूत्रों की माने तो एपी पटनायक के ऊपर सोशल मीडिया से लेकर कई पेपरों में लगातार खबर प्रकाशित हो रहा है,यहा तक की कई कई शिकायतें लंबित हैं इसके बाद भी वन मंडल के अधिकारियों के द्वारा अब तक जांच कर कोई कार्यवाही न होना कही न कही संदेह उत्पन्न करता है,कही इस भ्रष्टाचार के खेल में बड़े अधिकारियों का मिलीभगत तो नहीं??

खबर प्रकाशन के बाद एपी .पटनायक का बड़ी बोल जो छापना हो छाप दो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता मैं 30 अप्रैल को हो रहा हूं रिटायर,बैकुण्ठपुर वन मंडल के अंतर्गत कोटाढोल में हुए करोड़ों की हेराफेरी करने के बाद कहते हैं कि सुर में सुर मिलाएंगे डीएफओ तो कौन करेगा जांच। कार्यालय से रहते हैं नदारद,इसके बाद भी अधिकारी हैं इन पर मेहरबान कोटाढोल क्षेत्र में हुए करोड़ों के गोलमाल की दर्जनों शिकायतों के बाद भी जांच नहीं हुई वन विभाग के लिए यह कोई नई बात नहीं है,शिकायत होते ही जांच हो जाए। लगभग 3 से चार माह कोटाढोल क्षेत्र में जाकर एपी पटनायक पर आरोप लग रहे है की उनके द्वारा पेड़ कटाई एवं अवैध कब्जा जैसे कई मामले है,वही विगत कई वर्षों से इसके पूर्व सोनहत में खूब भ्रष्टाचार किया फिर इनका तबादला कोटा डोल में हुआ यहां भी उन्होंने खुलेआम जी भर के भ्रष्टाचारी मैं लिप्त रहे यहां भी वे अपने पुराने ढर्रे पर कार्यों को अंजाम दिया,हर साल शासन द्वारा करोडो का राशि आबंटित होता है । लेकिन वन विभाग के अधिकारी सिर्फ कागज में ही खानापूर्ति कर ज्यादातर राशि डकार जाते हैं। आज भी जंगलों में कुछ ही कार्य हुए दिखाई देते हैं पर वर्तमान मंडल अधिकारी को शायद यह सब दिखाई नहीं दे रहा है कि कितनी गड़बड़ी हो रही है कार्यों में गड़बड़ी करने वाले कोटाढोल के रेंजर द्वारा जिस प्रकार एक झूठ को छुपाने के लिए झूठ बोलने पड़ते हैं उसी प्रकार पटनायक द्वारा झूठ पर झूठ बातें की जा रही है अप्रैल में हो जाएंगे रिटायरमेंट वर्षो से लगातार भ्रष्टाचार के रंग में रंगे रेनजर एपी पटनायक इसी माह अप्रैल में रिटायरमेंट होंगे क्या रिटायरमेंट से पहले होगी निष्पक्ष जांच क्या उनकी कारगुजारी से अधिकारी उठा पाएंगे पर्दा,या फिर विभाग की छबि करंगे धूमिल,आज तक कई कार्य अधूरी है इसके बावजूद लंबे समय से कोटाढोल रेंजर उनकी पहुंचकर का नतीजा हो सकता है। जिसके कारण विभागीय जांच अधिकारी भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं??

जांच की उम्मीद अब छत्तीसगढ़ में लंबे वक्त के बाद वन विभाग के नए प्रमुख की ताजपोशी हुई है सूत्र बताते हैं कि संजय शुक्ला के प्रमुख बनते ही वन विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों में हड़कंप मच गई है वह बड़े सकते में हैं तेजतर्रार और स्वच्छ छवि के संजय शुक्ला के द्वारा इनकी जांच में उनका पर्दाफाश हो सकेगा पटनायक की बारीकी से जांच हो तो शायद रिटायरमेंट के बाद उन्हें मिलने वाली ग्रेजुएटी पर भी रोक लगने का उम्मीद जताया जा रहा है।



@सोर्स-सोशल मीडिया

To Top