CG कोरिया:- "किसान मोर्चा द्वारा जैविक खेती करने के लिए किसानों को किया प्रेरित.. BJP जिलाध्यक्ष - कृष्णबिहारी जायसवाल..??

CG कोरिया:- "किसान मोर्चा द्वारा जैविक खेती करने के लिए किसानों को किया प्रेरित.. BJP जिलाध्यक्ष - कृष्णबिहारी जायसवाल..??


@कोरिया//छत्तीसगढ़!!(संतोष कुमार)

बैकुण्ठपुर - भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह तक केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन के विभिन्न कार्यक्रम जिले एवं मंडल स्तर पर भाजपा, मोर्चा-प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तत्पश्चात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर द्वीप प्रज्जवलित एवं पुष्पांजली अर्पित कर किया गया। किसान मोर्चा की बैठक प्रदेश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल के निर्देशानुसार किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश्वर रजक की अध्यक्षता में जैविक खेती के संबंध में बैठक एवं जनजागरण रैली का आयोजन बंजारीडांड़ में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री इंदु पनेरिया, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, शैलेष शिवहरे, लक्ष्मण राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष सोनमती उर्रे, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री संदीप साहू, मंडल अध्यक्ष गोपाल राजवाड़े, पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य तीरथ राजवाड़े, भाजयुमो जिला मंत्री हितेश प्रताप सिंह, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र साहू, महामंत्री जगनारायण साहू उपस्थित थे। बैठक में किसान को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, किसानों से जैविक खेती, मोटे अनाज उगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास , हर घर शौचालय, उज्जवला जैसी योजनाएं क्रियान्यवन किया जा रहा है जिसका सीधा लाभ गांव,गरीब और किसानों को मिल रहा है। किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री इंदु पनेरिया ने किसान भाईयों को संबोधित करते हुए कहा कि, आज कृषि क्षेत्र में जिस प्रकार से रायसानिक खाद, किटनाशक दवाईयां का उपयोग किसानों के द्वारा किया जा रहा है, रासायनिक खाद हमारे जीवन में कई तरह के बीमारियों को बढ़ा रही है। हमे कृषि के मूल पद्धति जैसे जैविक खेती, गोबर खाद, खर-पतवार का उपयोग कर खेती करें, ताकि स्वस्थ सामाज का निर्माण हो सकें। बैठक को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शिवचरण साहू, विजय राजवाड़े, दिनेश यादव सहित किसान उपस्थित थे।

To Top