CG:- होली का यह पावन त्योहार अधर्म पर धर्म की तथा असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है : किसान नेता अशवन्त तुषार साहू

CG:- होली का यह पावन त्योहार अधर्म पर धर्म की तथा असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है : किसान नेता अशवन्त तुषार साहू


@महासमुंद!!

 विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 374 वें दिन किसान सत्याग्रह स्थल में  होली होली मिलन,फाग गीत,उत्सव बूढ़ा महादेव स्थल हाईवे कौंवाझर में सैकड़ों किसान अनेकों टीम भाग लेंगे जिसमें सैकडो किसान शामिल हुआ,राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री अनिल दुबे, किसान नेता अशवन्त तुषार साहू, सहित दर्जनों किसान नेता शामिल होकर प्रथम, द्वितीय,तृतीय टीम को दिया पुरस्कार ,

अपने उद्बोधन में तुषार साहू ने कहा कि पारंपरिक होली मिलन, फाग गीत के साथ-साथ भ्रष्ट पूंजीपति और उनके सहयोगी नौकरशाह दलालों के खिलाफ नगाड़ा बजा कर आगाह किया गया कि विश्व धरोहर सिरपुर पर्यटन स्थल और लाखों किसानों के जीवन का आधार हरियाली एवं कृषि को सुरक्षित रखने के लिए अवैधानिक रूप से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट को निरस्त करें।

आगे कहा होलिका प्रह्लाद को जला देने के उद्देश्य से उसे गोद में लेकर बैठ गई। परंतु प्रह्लाद की भक्ति के सम्मुख होलिका का प्रयास निष्फल रहा। उस अग्नि में होलिका तो जलकर भस्म हो गई, परंतु भक्त प्रह्लाद का बाल भी बांका न हुआ। उस दिन से परंपरागत रूप से होली के त्योहार के एक दिन पूर्व होलिका दहन का आयोजन होता है।

इस प्रकार होली का यह पावन त्योहार अधर्म पर धर्म की तथा असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। होली का त्योहार मौज-मस्ती व खुशियों का त्योहार है। यह हर्षोल्लास परस्पर मिलन व एकता का प्रतीक है। इस पर्व के अवसर पर लोग आपसी वैमनस्य को भुलाकर मित्र बन जाते हैं। निःसंदेह होली का पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।

जय माँ शीतल फाग मंडली नयापारा, फाग मंडली खैरझिटी, फाग मंडली मालीडीह,फाग मंडली कौंवाझर, शीतल मां फाग मंडली कांपा, व सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे

To Top