CG:- कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज, कईयों के फूटे सिर?कई घायल?BJP कार्यालयों को छती - भारी नुकसान?देंखे झड़प - PM पुतला दहन की video?

CG:- कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज, कईयों के फूटे सिर?कई घायल?BJP कार्यालयों को छती - भारी नुकसान?देंखे झड़प - PM पुतला दहन की video?

@रायपुर//छत्तीसगढ़!!

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन के दौरान कार्यालय पर काली स्याही फेंकने और गाली गलौज के भाजपा के आवेदन पर थाना मौदहापारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध FIR दर्ज की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाज़ी करने से कार्यालय में हुई क्षति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगी चोट इत्यादि के आवेदन पर थाना खम्हारडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की गई है।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की करने, चोट पहुंचाने पर पुलिस के आवेदन पर थाना खम्हारडीह में प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध FIR दर्ज़ की गई है। राजीव भवन में प्रदर्शन के पश्चात् प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा वहाँ से हटाने के पश्चात् कुछ प्रदर्शनकारी शंकर नगर चौक पर बैठ गये थे। कुछ लोगों को वहाँ से उठाकर पुलिस बस में ले ज़ाया जा रहा था। आरोग्य हॉस्पिटल के पास प्रदर्शनकारियों के द्वारा पुलिस बस में तोड़फोड़ की गई। घटना पर थाना सिविल लाइंस में FIR दर्ज़ की गई है।




@सोर्स-सोशल मीडिया

To Top