Crime :- नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता था कलियुगी पिता, 9 माह बाद बच्ची के जन्म पर हुआ खुलासा??

Crime :- नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता था कलियुगी पिता, 9 माह बाद बच्ची के जन्म पर हुआ खुलासा??

@मध्य प्रदेश//सीहोर!! 

जिले में एक कलियुगी पिता ने 7वीं क्लास में पढ़ने वाली अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने जब 9 महीने बाद एक बच्ची को जन्म दिया तब यह शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में पत्नी के मंदबुद्धि होने का फायदा उठाते हुए पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाते हुए न केवल उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसे गर्भवती भी कर दिया। नौ माह के लंबे अंतराल के जब बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया तो यह मामला उजागर हुआ। पुलिस ने इस कृत्य के उजागर होने पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी भिलाड़िया थाना शिवपुर जिला होशंगाबाद निवासी है, जो पिछले कई साल से नसरुल्लागंज में अपने 3 बच्चों और पत्नी के साथ रहकर मजदूरी करता है। 


मिली जानकारी अनुसार, 7 जनवरी को सिविल अस्पताल में एक नाबालिग लड़की ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। इसकी सूचना 10 जनवरी को डॉक्टर द्वारा अस्पताल से तहरीर भेजकर पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर सिविल अस्पताल पहुंचीं और नाबालिग लड़की के बयान लिए, तब पता चला कि जिस बेटी को नाबालिग ने जन्म दिया वह और किसी की नहीं बल्कि उसके पिता कलियुगी पिता द्वारा किए गए दुष्कर्म से पैदा हुई है। पुलिस ने तुरंत आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया।




@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top