@छत्तीसगढ़//बिलासपुर!!
नए साल की पार्टी में 17 साल के किशोर ने भाई और दोस्तों के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान वहां पर उसके पिता भी मौजूद थे। थोड़ी देर बाद किशोर ने घर जाकर कमरे में फांसी लगा ली।
उसे फांसी पर झूलते देख मां ने फंदा काटा। इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। स्वजन उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डाक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया।
मस्तूरी क्षेत्र के बुढ़ीखार में रहने वाले करण बघेल(17) पढ़ाई छोड़कर घर में ही रहते थे। शनिवार की रात मोहल्ले में नए साल के स्वागत के लिए दोस्तों ने साउंड सिस्टम लगाया था। यहां पर मोहल्ले के दोस्तों के साथ करण ने भी जमकर मस्ती की। इस दौरान उनका बड़ा भाई दिलेश बघेल भी वहीं पर मौजूद था। रात करीब 11.30 को करण घर लौट आया। वह सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद उसकी मां कमला बाई उसके कमरे की ओर गई। वहां पर करण फांसी के फंदे पर लटक रहा था।
उसने किसी तरह फंदा काटा। इसके बाद उसने अपने बेटे दिलेश और पति दिलेश को इसकी जानकारी दी। स्वजन उसे गंभीर अवस्था में मस्तूरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। अस्पताल में डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर मस्तूरी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। प्राथमिक पूछताछ के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सरकंडा के नूतन कालोनी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सरकंडा के नूतन कालोनी में रहने वाले कोमल बघेल(27) की लाश रविवार की सुबह फांसी के फंदे पर झूलते मिली है। स्वजन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि युवक किसी युवती से एक तरफा प्यार करता था। युवती के मना करने के बाद से वह परेशान चल रहा था। पुलिस इसकी तस्दीक में जुटी हुई है।
@सोर्स - सोसल मीडिया