CG Crime: चरित्र शंका के चलते पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या...-

CG Crime: चरित्र शंका के चलते पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या...-


@बलौदाबाजार 

बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बताया गया है कि आरोपी अपनी पत्नी को भाजी तोड़ने के बहाने खेत ले गया था। ‌वहीं उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।


मल्दी निवासी राजेश चौहान(30) की शादी जून महीने में ही गेयतरा निवासी ममता(24) से हुई थी। शादी के 2 महीने बाद तक सब कुछ ठीक था। राजेश गुजरात में मजदूरी करता था। मगर शादी के बाद से वह वापस नहीं गया था। कहा जा रहा है कि शादी के 2 महीने बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। आए दिन राजेश से ममता से झगड़ा करता था। कई बार मारपीट कर चुका था।


15 दिन पहले गई थी मायके

पता चला है कि आरोपी को पत्नी पर शक था कि उसका किसी और के साथ संबंध है। इस बात की जानकारी ममता ने अपने मायके वालों को दी थी। मगर मायके वालों की समझाइश के बाद वह अपनी पति के साथ ही गांव में रहती थी। इस बीच 15 दिन पहले ममता अपने मायके आ गई थी।


2 दिन पहले ही पत्नी को लेने मायके गया था पति

आरोपी पति 2 दिन पहले ही अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था। यहां दो दिन तक दोनों साथ रहे। इस बीच शनिवार दोपहर को वह अपनी पत्नी को भारी तोड़ने के बहाने खेत ले गया, लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों वापस नहीं लौटे। इस बीच ममता के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। ये सुनकर ममता की बहन मौके पर गईं। वहां उन्होंने देखा कि ममता की लाश जमीन पर पड़ी थी।


सालियों ने पकड़कर रस्सी से बांधा

वहीं आरोपी खेत में ही मौजूद था। मगर वह भागने की फिराक में था। ऐसे में ममता की दोनों बहनों ने उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद से खेत से लगे ही उनके में घर में ले गई। यहां ले जाने के बाद ममता की बहनों ने राजेश का हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। फिर परिजनों को इस बात की सूचना दी और पुलिस को भी इस बारे में बताया गया।


 


@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top