CG :- राष्ट्रीय नेताओं से मिला सर्व यादव समाज छग का प्रतिनिधि मण्डल ,26 फरवरी को अंबिकापुर मे होगा महासम्मेलन.. देंखे

CG :- राष्ट्रीय नेताओं से मिला सर्व यादव समाज छग का प्रतिनिधि मण्डल ,26 फरवरी को अंबिकापुर मे होगा महासम्मेलन.. देंखे




@छत्तीसगढ़//रायपुर!! 

सर्व यादव समाज छग के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु जी के नेतृत्व मे 13 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल दिल्ली पहुँच कर, राष्ट्रीय स्तर के समाज प्रमुखों से सौजन्य मुलाकात कर अंबिकापुर मे प्रस्तावित यादव महासम्मेलन हेतु आमंत्रित किया, जिसमें आमंत्रण स्वीकार करते हुए 26 फरवरी 2023 को तिथि निर्धारित किया गया, उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने बताया की प्रतिनिधि मण्डल द्वारा राष्ट्रीय स्तर के समाज प्रमुखों मे पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति व संसदीय बोर्ड सदस्य व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा यादव , राज्य सभा सांसद डाॅ सुधा यादव, दिल्ली प्रदेश यादव महासभा के अध्यक्ष माननीय जगदीश यादव, झारखण्ड यादव महासभा प्रदेश अध्यक्ष माननीय बजरंगी यादव,व भारतवर्ष के प्रतिष्ठित उद्योगपति श्री सुदेश यादव से सौजन्य मुलाकात कर सरगुजा मे होने वाले यादव महासम्मेलन हेतु आमंत्रित किया गया, जिसमें उनके द्वारा सहर्ष आमंत्रण स्वीकार करते हुए 26 फरवरी 2023 दिन रविवार को तिथि निर्धारित कर कार्यक्रम मे उपस्थिति हेतु प्रतिनिधि मण्डल को लिखित रूप से आश्वत किया, 

इनके साथ कांग्रेस महासचिव व छग प्रभारी कु शैलजाजी , पूर्व सांसद व भारत जोडो यात्रा कमाण्डो कमलकिशोरजी सहित कई बडे नेताओं से मुलाकात कर छग के सामाजिक , आर्थिक , व राजनैतिक विषयों पर चर्चा किया गया, सर्व यादव समाज छग के प्रतिनिधि मण्डल मे रमेश यदु प्रदेश अध्यक्ष सहित संजय यादव कार्यकारी जिला अध्यक्ष सूरजपुर,सुदामा यादव, जिला अध्यक्ष कांकेर, अशोक यादव जिला अध्यक्ष नारायणपुर ,माखन यादव जिला अध्यक्ष कोण्डागांव , टडगू यादव जिलाध्यक्ष सुकमा ,रामलाल यादव जिला अध्यक्ष बीजापुर, रुकदेव यादव जिला अध्यक्ष धमतरी संजय यादव कार्यकारी जिलाध्यक्ष सूरजपुर ,गणेश यादव युवा जिला अध्यक्ष सरगुजा, हरिराम यादव जिला अध्यक्ष बलरामपुर , जुगनू यादव जिला अध्यक्ष जशपुर , होरीलाल यादव जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा, वशिष्ट यादव सूरजपुर, व महेन्द्र यादव , जिला कांकेर शामिल हैं, प्रतिनिधि मण्डल द्वारा दिल्ली से मथुरा- वृंदावन जाकर भगवान राधा- कृष्ण के दर्शनोपरान्त 3 जनवरी को छग के लिए वापसी करेंगे ,

To Top