@हिमाचल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी के 30 नेताओं को अगले 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। लेटर जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।
कल यानी 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। सूबे में 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी। तमाम एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है। नतीजे आने से पहले ही राज्य में कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी के 30 नेताओं को अगले 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
@सोर्स - सोसल मीडिया